दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने प्रदूषण के मद्देनज़र दिल्ली के सभी होटल, रेस्टोरेंट व खुले भोजनालयों में तंदूर में कोयले व जलाऊ लकड़ी के इस्तेमाल पर बैन लगा दिया है। जारी आदेशानुसार, सभी कमर्शियल जगहों पर केवल इलेक्ट्रिक/गैस-बेस्ड/क्लीन-फ्यूल वाले अप्लायंस इस्तेमाल करने की अनुमति होगी। दिल्ली में खुले में कचरा जलाने पर ₹5,000 जुर्माने का भी एलान किया गया है।