दिल्ली पुलिस ने पहाड़गंज के एक होटल से 3-बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है, जिन पर वीज़ा की शर्तों का उल्लंघन कर निर्धारित 15-दिनों के बजाय करीब 2-महीने तक भारत में रहने का आरोप है। तीनों 6-अक्टूबर को भारत आए थे। फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस ने उनके खिलाफ रेस्ट्रिक्शन ऑर्डर जारी कर उन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया है।