दिल्ली की हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में बरकरार, IMD ने घने कोहरे की जारी की चेतावनी
दिल्ली का औसत AQI सोमवार सुबह 6 बजे 366 दर्ज ('बहुत खराब') किया गया। वहीं, 15 मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया जो 'गंभीर' श्रेणी में आता है। जहांगीरपुरी, रोहिणी और चांदनी चौक में AQI क्रमशः 439, 435 और 418 दर्ज किया गया। इस बीच, IMD ने दिल्ली में कोहरे की चेतावनी जारी की है।