रविवार शाम 4-बजे दिल्ली में 24-घंटे का औसत AQI 311 दर्ज किया गया जिसके साथ राजधानी की वायु गुणवत्ता 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गई। यह पिछले दो हफ्तों में दिल्ली का सबसे खराब AQI रहा। इससे पहले 14-नवंबर को AQI 367 दर्ज किया गया था। IMD ने 5-दिसंबर तक दिल्ली में हल्के से मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान जताया है।