पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, दिल्ली के नैशनल ज़ूलॉजिकल पार्क में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद ज़ू को पर्यटकों के लिए अगले आदेश तक बंद किया गया है। आदेश के मुताबिक, 2 नमूनों में एवियन इन्फ्लूएंजा एच5एन1 वायरस की पुष्टि हुई है। हालांकि, पशु-पक्षियों के प्रबंधन हेतु ज़रूरी सेवाएं चालू रहेंगी।