दिल्ली के एक कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए चल रही सुनवाई में एक हिस्ट्रीशीटर सिगरेट और शराब पीते हुए पेश हुआ जिसने बदन पर सिर्फ अंडरगारमेंट्स पहन रखे थे। पुलिस ने शख्स को कोर्ट की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले से लूट-झपटमारी सहित 50 से अधिक मामले दर्ज हैं।