दिल्ली चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी मुख्यालय में जलेबियां बनाईं जिसका वीडियो सामने आया है। सीएम सैनी ने अपने हाथों से जलेबियां बनाईं और कार्यकर्ताओं में वितरित कीं। गौरतलब है, बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है और 48 सीटों पर जीत दर्ज की है।