दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने छठ पूजा के लिए जारी की एडवाइज़री
घाटों पर भीड़ की संभावना के मद्देनज़र दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 15-16 नवंबर को छठ पूजा के लिए एडवाइज़री जारी की है। पुलिस ने शांति वन से श्मशान घाट तक और शास्त्री पार्क से खजूरी चौक वाया पुस्ता रोड जाने से बचने की सलाह दी। वैकल्पिक रास्तों की लिस्ट जारी कर गाड़ियों को निर्धारित-स्थानों पर लगाने की अपील की गई।