दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को SC ने दी कस्टडी परोल, चुनाव प्रचार की मिली इजाज़त
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को कस्टडी परोल दी है। उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कस्टडी परोल दी गई है। अदालत ने हुसैन को 29 जनवरी से 3 फरवरी तक हर दिन 12-घंटे के लिए कस्टडी परोल दी है। हुसैन को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने मुस्तफाबाद सीट से प्रत्याशी बनाया है।