'एएनआई' ने जांच एजेंसी के सूत्रों के हवाले से बताया है कि लाल किला बम धमाके के आरोपियों ने करीब ₹20 लाख नकद जुटाकर आरोपी डॉ उमर को दिए थे। बकौल रिपोर्ट, बाद में उन्होंने ₹3 लाख का 2,000 किलोग्राम एनपीके फर्टिलाइज़र खरीदा जिसका उद्देश्य आईईडी तैयार करना था। उसने सिग्नल ऐप पर 2-4 मेंबर वाला ग्रुप बनाया था।