दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी में असम को 10 विकेट से हराकर सीज़न की पहली जीत की दर्ज
रणजी ट्रॉफी ग्रुप-डी के तीसरे राउंड के मैच में तीसरे दिन दिल्ली ने असम को 10 विकेट से हराकर सीज़न की पहली जीत दर्ज की है। दिल्ली ने असम के 330 रनों के जवाब में 454 रन बनाए और असम को दूसरी पारी में 182 रनों पर ऑलआउट किया। दिल्ली ने 58 रनों का लक्ष्य बिना विकेट खोए हासिल किया।