दिल्ली नगर निगम के ट्रक की टक्कर से बाइक सवार शख्स की हुई मौत, बेटी घायल
दिल्ली नगर निगम के एक ट्रक ने सोमवार को पुल प्रहलादपुर इलाके में एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार 45-वर्षीय शख्स की मौत हो गई जबकि उसकी बेटी घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बकौल पुलिस, दोनों वाहनों को ज़ब्त कर लिया गया है।