दिल्ली नहीं, भारत के इस शहर में है देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन
कोलकाता का हावड़ा मेट्रो स्टेशन देश का सबसे गहरा (33 मीटर) मेट्रो स्टेशन है। पहले यह रिकॉर्ड दिल्ली के हौज़ खास मेट्रो स्टेशन के नाम था जो 29 मीटर गहरा है। हावड़ा मेट्रो स्टेशन, कोलकाता की ईस्ट-वेस्ट मेट्रो लाइन का हिस्सा है जो हुगली नदी के नीचे से गुज़रती है और यह भारत की पहली अंडरवॉटर मेट्रो लाइन है।