दिल्ली पुलिस का 'धुरंधर' स्टाइल, अक्षय खन्ना के वायरल डांस से दिया खास मेसेज
दिल्ली पुलिस ने अभिनेता अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' वाले वायरल डांस वीडियो का इस्तेमाल ड्रग्स के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए किया है। पोस्ट में पहले सीन में उन्हें झूमता दिखाकर पुलिस ने लिखा, "नशे में आप खुद को ऐसा समझते हैं।" दूसरे सीन में खन्ना बेसुध नज़र आते हैं जिसपर पुलिस ने लिखा, "असल में अंजाम ऐसा होता है।"