दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने स्पाइसजेट के MD अजय के खिलाफ दर्ज की FIR
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने स्पाइसजेट के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह व 4 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनपर एम्प्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ने आरोप लगाया है कि कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन से 12% प्रोविडेंट फंड (पीएफ) की कटौती की और उनके पीएफ खाते में राशि जमा नहीं की। यह राशि करीब ₹65 करोड़ है।