पंजाब के एडीजीपी सुरक्षा एसएस श्रीवास्तव ने बताया है कि दिल्ली पुलिस के ऐतराज़ जताने के बाद आप 'संयोजक' अरविंद केजरीवाल की पंजाब पुलिस की सुरक्षा हटा दी गई है। उन्होंने कहा, "केजरीवाल को धमकियां मिलने के बाद पंजाब पुलिस की सुरक्षा लगाई गई थी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केजरीवाल को वर्तमान में जेड+ सुरक्षा मिली हुई है।"