दिल्ली पुलिस की महिला सब-इंस्पेक्टर नीतू बिष्ट ₹20 लाख की रिश्वत लेते हुई गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने महिला सब-इंस्पेक्टर नीतू बिष्ट समेत 5 लोगों को ₹20 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला सब-इंस्पेक्टर दिल्ली के पश्चिम विहार ईस्ट थाने में तैनात है। मामला तब सामने आया जब एक कंसल्टिंग फर्म चलाने वाले शख्स ने थाने में इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर बिष्ट को पकड़ा है।