दिल्ली के फर्श बाज़ार थाने के कमरे में वकील के बिस्तर पर आराम करने का वीडियो वायरल होने पर शाहदरा DCP ने स्पष्टीकरण दिया है। DCP ने बताया, "वकील ASI भरत को जानते थे। उन्होंने खराब तबीयत का हवाला देकर आराम करने की अनुमति मांगी और खुद वीडियो रिकॉर्ड किया। लापरवाही बरतने पर ASI भरत को सस्पेंड किया गया है।"