दिल्ली पुलिस ने 6-दिन की जांच के बाद कश्मीरी गेट ISBT पर गलती से बदल गए करीब ₹55 लाख के सोने के गहने बरामद कर मालिक को सौंप दिए हैं। शिकायतकर्ता के मुताबिक, बैग में गाने, कपड़े, आधार कार्ड, ₹9,000 थे। CCTV फुटेज, टिकट सत्यापन और वित्तीय विश्लेषण से पुलिस ने रुद्रप्रयाग में उस व्यक्ति का पता लगाया, जिसने बैग सुरक्षित रखा था।