दिल्ली पुलिस ने NCR व हरियाणा में गैंगस्टर्स के 25 ठिकानों पर मारी रेड, क्या-क्या हुआ बरामद?
दिल्ली की द्वारका पुलिस की 25 टीमों (380-पुलिसकर्मी) ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा में गैंगस्टर्स व उनके करीबियों के 25 ठिकानों पर छापेमारी की। बकौल रिपोर्ट्स, छापेमारी में पुलिस को 6 पिस्टल, 16 कारतूस, ₹34.75 लाख नकद, बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर, 14 महंगी घड़ियां, नकदी गिनने की मशीन और ₹50 लाख से अधिक के आभूषण समेत अन्य सामान मिले हैं।