दिल्ली पुलिस ने अवैध घुसपैठ के मामले में 8 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि मुख्य आरोपी रबीउल इस्लाम 2012 में त्रिपुरा बॉर्डर पार कर भारत में दाखिल हुआ और किशनगढ़ इलाके में छिपकर रहने लगा था। बकौल पुलिस, रबीउल बांग्लादेश में मानव तस्करी के एक मामले में नामजद आरोपी रह चुका है।