दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस ने एक जॉइंट ऑपरेशन चलाकर इंटरनैशनल गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग को गिरफ्तार किया है। जोगिंदर लंबे समय से फिलीपींस में छिपकर अपराधों को अंजाम दे रहा था और उसे डिपोर्ट कर भारत लाया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, जोगिंदर पर 15 आपराधिक मामलों में दोष साबित हो चुका है जिनमें 5 मर्डर केस हैं।