दिल्ली पुलिस ने की SFI नेता को गिरफ्तार करने की कोशिश, CJP ने बड़े प्रदर्शन की दे दी चेतावनी
CPI(M) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने पुराने मामले में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की नेता आइशी घोष को गिरफ्तार करने की कोशिश की। CPI(M) ने कहा, "पुलिस, प्राइवेट गाड़ी और बिना यूनिफॉर्म में आई।" इसपर CJP के आशुतोष रांका ने चेतावनी दी, "उन्हें कुछ भी हुआ तो सरकार ऐसा विरोध देखेगी जैसा पहले कभी नहीं हुआ।"