दिल्ली पुलिस ने महिलाओं के भेष में लोगों को लूटने वाले गिरोह के 2 सदस्यों मोनू और सागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मोनू महिला का भेष बनाकर देर रात सुनसान सड़कों पर लोगों से मदद मांगने के लिए हाथ हिलाता था। जैसे ही कोई राहगीर मदद के लिए रुकता उसके साथी वहां पहुंचकर उसे लूट लेते थे।