दिल्ली पुलिस ने करीब 39 ठिकानों पर छापेमारी कर कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना के पिता प्रेम सिंह को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी में ₹50 लाख कैश, 1.25 किलोग्राम सोना, बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो, 4 कट्टे व ज़िंदा कारतूस आदि मिले हैं। बकौल अधिकारी, छापेमारी का मकसद संगठित अपराध पर रोक लगाना और अपराधियों के नेटवर्क को ध्वस्त करना था।