दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स संग मिलकर मेरठ में शनिवार तड़के ₹50,000 के इनामी बदमाश सोनू मटका को मुठभेड़ में मार गिराया। बकौल पुलिस, हाशिम बाबा गैंग के शूटर सोनू ने दिवाली पर शाहदरा में एक चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या की थी। बदमाश पर यूपी व दिल्ली में हत्या के आधा दर्जन केस दर्ज थे।