दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन के लिए नई SOP तैयार की है। इसके तहत किसी कार्यक्रम में 50,000 से अधिक लोगों को जुटने की अनुमति नहीं होगी और प्रदर्शन सुबह 10 से शाम 5-बजे तक ही किए जा सकेंगे। आयोजकों को कम-से-कम 10-दिन पहले पुलिस से अनुमति लेनी होगी और भीड़-पार्किंग, पानी व सफाई की व्यवस्था भी खुद करनी होगी।