दिल्ली पुलिस ने सदर बाज़ार में दशहरा उत्सव के मद्देनज़र जारी की ट्रैफिक एडवाइज़री

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सदर बाज़ार के कमला नेहरू पार्क में रामलीला व दशहरा उत्सव के मद्देनज़र गुरुवार शाम 6 बजे से बाद के लिए ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। एडवाइज़री के अनुसार, बरफखाना, क्लॉक टावर व मलका गंज पर यातायात डायवर्ट रहेगा जबकि लाला जगन्नाथ मार्ग व डॉ. भीमराव मार्ग पर ट्रैफिक जाम मिल सकता है।