दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के 7,565 पदों पर भर्ती निकली है जिनमें 5,069 पद पुरुषों जबकि 2,496 पद महिलाओं के लिए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर 21 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयन कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापतौल परीक्षा के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700-₹69,100 वेतनमान मिलेगा।