दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके, समर्थकों से की जंतर-मंतर पर शांति बनाए रखने की अपील

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की पहली तस्वीरें शनिवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे से बाहर निकलते हुए सामने आईं। अभिजीत जंतर-मंतर पर होने वाले अपने निर्धारित विरोध प्रदर्शन के लिए अमेरिका से दिल्ली आए हैं। उन्होंने 'X' पर लिखा, "पहुंच गया हूं...हमें इस आंदोलन का नेतृत्व प्रेम और शांति के साथ करना है...पुलिसवालों को फूल भेंट करें।"

Load More