दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट किराए में भारी बढ़ोतरी पर एक महिला ने सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई है। खुशबू वर्मा नामक महिला ने बताया कि 2022 में ₹3,500 में मिलने वाला टिकट अब दो हफ्ते पहले बुक करने पर भी ₹8,500 का हो गया है। महिला ने बढ़ती कीमतों को लेकर लिखा, "यह महंगाई है क्या?...लोग इसे कैसे अफोर्ड कर रहे हैं?"