दिल्ली ब्लास्ट के बीच इज़रायली पीएम नेतन्याहू ने सुरक्षा कारणों से रद्द किया भारत दौरा
दिल्ली में दो हफ्ते पहले हुए आतंकी हमले के बाद इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा कारणों से अपनी भारत यात्रा एक बार फिर स्थगित कर दी है। इज़रायली मीडिया के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों के नए आकलन के बाद ही नेतन्याहू भारत यात्रा की नई तारीख तय करेंगे। इससे पहले भी वह अप्रैल-सितंबर में अपनी यात्रा रद्द कर चुके हैं।