दिल्ली ब्लास्ट के बाद कश्मीर में 500 जगहों पर हुई छापेमारी, 600 लोग हिरासत में लिए गए
दिल्ली के लाल किला के पास कार ब्लास्ट के बाद अब तक जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जमात-ए-इस्लामी के 500 ठिकानों पर रेड मारी है और 600 लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि कश्मीर घाटी के 10 ज़िलों श्रीनगर, गांदरबल, बडगाम, बारामूला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, अनंतनाग, कुलगाम, पुलवामा और शोपियां में कई स्थानों पर छापेमारी की गई।