दिल्ली ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान में है दहशत, एक्सपर्ट ने कहा- भारत कर सकता है कार्रवाई
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान में घबराहट का माहौल है। कई पाकिस्तानी पत्रकार और एक्सपर्ट यह आशंका जता रहे हैं कि भारत इस हमले को लेकर कार्रवाई कर सकता है। पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काज़मी ने कहा कि पाक सरकार डरी हुई है क्योंकि जांच में सबूत मिले तो भारत, पाकिस्तान को ज़िम्मेदार ठहरा सकता है।