दिल्ली ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिजन के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने किया मुआवज़े का एलान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लाल किले के पास हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के परिजन को ₹10-10 लाख की मदद देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने स्थायी रूप से अक्षम लोगों को ₹5 लाख व गंभीर रूप से घायलों को ₹2 लाख देने की घोषणा की। बकौल मुख्यमंत्री, घायलों के इलाज की जिम्मेदारी उनकी सरकार लेगी।