स्विस कंपनी IQAir के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर रहा। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच दिल्ली का AQI 483 दर्ज किया गया। इस सूची में लाहौर (216) दूसरे, कोलकाता (180) तीसरे, ढाका (165) चौथे और बर्मिंघम व अल्माटी (157) पांचवें स्थान पर रहे। मुंबई 156 AQI के साथ सातवें स्थान पर रहा।