केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सुबह 9 बजे दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 335 तक पहुंच गया जिससे यह देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया। दिवाली के बाद से दिल्ली में वायु गुणवत्ता में गिरावट आ रही है। दिल्ली के 10 सबसे प्रदूषित इलाकों में बवाना, विवेक विहार, वज़ीरपुर, मुंडका, पंजाबी बाग और आईटीओ शामिल हैं।