दिल्ली में ₹11.8 लाख में DDA फ्लैट खरीदने का मौका, 7 नवंबर से शुरू हो रहे हैं आवेदन
दिल्ली विकास प्राधिकरण ने आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लिए जन साधारण आवास योजना 2025 फेज़–II लॉन्च की है जिसके तहत 1500 से अधिक फ्लैट 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर मिलेंगे। फ्लैट नरेला, रोहिणी व शिवाजी मार्ग सहित अन्य जगहों पर मिलेंगे व इसकी बुकिंग 7 नवंबर से शुरू होगी। फ्लैट की शुरुआती कीमत ₹11.8 लाख होगी।