inshorts

दिल्ली में ₹5 में मिलेगा भोजन, शुरू हुई अटल कैंटीन; जानें मेन्यू में क्या-क्या रहेगा?

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर गुरुवार को दिल्ली में 45 अटल कैंटीन की शुरुआत की गई जहां ₹5 में खाना मिलेगा। प्रत्येक कैंटीन में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक और फिर शाम को 6.30 से 9.30 बजे तक भोजन मिलेगा। वहीं, थाली में दाल, चावल, दो रोटी व सब्जी व आचार मिलेगा।