दिल्ली में ₹50 हो सकता है ऑटो का न्यूनतम किराया, ₹40/KM हो सकती है AC टैक्सी: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ और दिल्ली प्रदेश टैक्सी यूनियन ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर किराया बढ़ाने की मांग की है। यूनियनों ने ऑटो का न्यूनतम किराया ₹30 से बढ़ाकर ₹50 और टैक्सी का ₹40 से बढ़ाकर ₹70 करने का प्रस्ताव दिया है। वहीं, AC टैक्सी का किराया ₹40 प्रति किलोमीटर तक किया जा सकता है।