दिल्ली में 'आप' की हार के बीच सचिवालय सील किए जाने की खबर निकली गलत
दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में बीजेपी की जीत और सत्तारूढ़ 'आप' की हार के बीच दिल्ली सचिवालय को सील किए जाने की खबरें गलत निकली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली सचिवालय के जनरल एडमिनिस्ट्रेटिव ब्रांच के जॉइंट सेक्रेटरी प्रदीप तायल ने आदेश जारी किया कि सचिवालय से कोई भी फाइल बिना अनुमति के बाहर नहीं जानी चाहिए।