दिल्ली में ठंड की दस्तक के साथ ही वायु प्रदूषण 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है। सीपीसीबी के अनुसार, बुधवार शाम को दिल्ली में एक्यूआई 466 (गंभीर श्रेणी में) दर्ज किया गया जो पूरे देश में सर्वाधिक है। वहीं, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली में 5वीं तक के सभी स्कूल बंद करने की मांग की है।