केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7 बजे दिल्ली में औसत एक्यूआई 413 दर्ज किया गया जबकि इसके 39 सक्रिय स्टेशनों में से 31 पर वायु गुणवत्ता को 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं, वज़ीरपुर में एक्यूआई 458 जबकि इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास के इलाकों में एक्यूआई 408 दर्ज किया गया।