दिल्ली की बीजेपी सरकार ने रविवार को महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए ‘पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ की शुरुआत कर दी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने X पर लिखा, "अब 12 वर्ष से अधिक आयु की बेटियां, बहनें और माताएं डीटीसी और क्लस्टर बसों में निःशुल्क और सहज यात्रा कर सकेंगी।" इसके लिए डीटीसी के पोर्टल पर जाकर पंजीकरण कराना होगा।