केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बिगड़कर 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गया। लोधी रोड पर AQI 287 दर्ज किया गया जबकि इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में यह 325 तक पहुंच गया। वहीं, आश्रम और महारानी बाग जैसे इलाकों में वायु गुणवत्ता 'खराब' बनी रही।