दिल्ली सरकार ने 'मोहल्ला बस सेवा' का नाम बदलकर 'नमो बस' करने का फैसला किया है। परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने कहा है कि 1 अप्रैल से 200 नई इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा, "हर महीने बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा और नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल की जाएंगी।"