दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत ₹102 तो पोर्ट ब्लेयर में ₹88.66 क्यों है?
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत करीब ₹102.12/लीटर जबकि पोर्ट ब्लेयर में ₹88.66/लीटर है। दोनों में ₹13.46 के अंतर का मुख्य कारण राज्य सरकारों का टैक्स है। बकौल रिपोर्ट्स, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पेट्रोल-डीज़ल पर 1% बिक्री कर लगता है जबकि दिल्ली में पेट्रोल पर 19.40% और डीज़ल पर 16.75% वैट और अन्य शुल्क लागू होते हैं।