दिल्ली में 10 व 15 साल पुराने वाहनों पर सरकार ने दी चेतावनी, बिना नोटिस ज़ब्त और स्क्रैप होंगे
दिल्ली परिवहन विभाग ने सार्वजनिक सूचना जारी कर कहा है कि राजधानी में खड़ी या चलती हुई 10-वर्ष से पुरानी डीज़ल और 15 वर्ष से पुरानी पेट्रोल गाड़ियां बिना किसी पूर्व सूचना के ज़ब्त कर स्क्रैप की जाएंगी। विभाग ने पुरानी गाड़ियों के मालिकों से एनओसी लेने और अपनी गाड़ियों को शहर से बाहर ले जाने की सलाह दी है।