'पीटीआई' की रिपोर्ट के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम (दिल्ली) को 'ध्वस्त' कर स्पोर्ट्स सिटी बनाई जाएगी जिसमें सभी प्रमुख खेलों के अलावा खिलाड़ियों के लिए आवास की सुविधा होगी। प्रस्ताव के अनुसार, स्टेडियम के 102 एकड़ क्षेत्र का पुनर्निर्माण होगा। इसकी रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए कतर और ऑस्ट्रेलिया की स्पोर्ट्स सिटी का मूल्यांकन किया जा रहा है।