दिल्ली में 10वीं-12वीं कक्षा छोड़कर स्कूलों को हाइब्रिड मोड अपनाने का आदेश जारी
ग्रैप-4 लागू होने के बाद दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को 10वीं व 12वीं को छोड़कर सभी क्लास हाइब्रिड मोड में चलाने का निर्देश जारी किया है। साथ ही दिल्ली सरकार ने सरकारी दफ्तरों को 50% वर्क फोर्स को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने का निर्देश दिया है। दिल्ली NCR में AQI 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है।